Aquarium Vastu Tips: सिर्फ सजावटी ही नहीं है एक्वेरियम, तरक्की, संपन्नता और खुशहाली भी लाता है

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए 17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हेली सेवा के लिए पंजीकरण करवाया टीयूईसीओ और हरिद्वार नगर निगम के बीच समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा बुकिंग की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in ‘’चलें बूथ की ओर’’ अभियान अंतर्गत बैठक- गुना जिले में होम वोटिंग वरिष्ठ 85 से अधिक एवं दिव्यां4गजनों द्वारा मतदान- गुना जिंदगी का शतक लगाने वाले बुजुर्ग पुरुष और महिला मतदाताओं द्वारा की गई मतदान की अपील नशीले पदार्थों के खिलाफ भारतीय तट रक्षक का बड़ा ऑपरेशन मोदी सरकार में जनता का पैसा जनता के पास जा रहा है - दुष्यंत कांकेर.बस्तर में रिवर्स गेयर पर नक्सलवाद राहुल गांधी की जनसभा कोरबा-सीएम विष्णुदेव साय चुनावी रैली करतला भरतपुर : मौत से पहले ही कर गए देहदान,परिजनों ने आज मौत के बाद मेडिकल कॉलेज को किया देहदान जयपुर : गर्मी में मिट्टी के बर्तन आइये जानते है कब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'पंचायत 3' भोपाल में ’वोट फ्रॉम होम’ श्रमिक दिवस तारापुर प्रखंड के अफजलनगर खुदिया में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का समापन सक्ती जिला मुख्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने फ्लैश मोबाइल रोशनी के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्वीप मशाल रैली के माध्यम लोगों को जागरूक किया गया। डॉ. फैयाज खुदसर ने चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व का किया भ्रमण

Aquarium Vastu Tips: सिर्फ सजावटी ही नहीं है एक्वेरियम, तरक्की, संपन्नता और खुशहाली भी लाता है

Gauri Manjeet Singh 25-08-2020 12:42:51

Aquarium Vastu Tips: इन दिनों घर बड़ा हो या छोटा, एक्वेरियम घर में रखना एक आम बात है। आए दिन हमें कभी किसी के घर, किसी ऑफिस में, तो कभी किसी रेस्टोरेंट या होटल में एक्वेरियम में रखी सुंदर, रंगबिरंगी मछलियां दिखने को मिलती हैं। ऐसे में हमारे मन में भी अपने घर के ड्राइंग रूम में रखने के लिए एक प्यारा सा एक्वेरियम लाने का विचार स्वाभाविक ही आ जाता है।

निगेटिव एनर्जी को दूर करती हैं मछलियां

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि घर में रखी सभी वस्तुओं का सकारात्मक या नकारात्मक असर हमारे जीवन पर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर वस्तुएं गलत जगह पर रखी रहती हैं तो हमें नकारात्मक ऊर्जा का सामना करना पड़ता है। घर में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए अधिकतर लोग एक्वेरियम रखते हैं। इस संबंध में मान्यता है कि एक्वेरियम की मछलियां घर की निगेटिव एनर्जी को दूर करती हैं।

तनाव दूर करने में मददगार

एक्वेरियम रखना जगह की सुंदरता को तो बढ़ाता ही है साथ ही मछलियों को देखना मन को तरोताजा भी कर देता है, जब कभी तनाव महसूस होता है तो एक्वेरियम में यहां-वहां तैरती रंग-बिरंगी मछलियों को देखने पर वह झट से गायब हो जाता है।

विपत्तियां टल जाती हैं

वास्तु-फेंगशुई के अनुसार फिश एक्वेरियम न सिर्फ ख़ुशी देता है बल्कि इससे घर के सदस्यों के ऊपर आने वाली सारी विपत्तियां टल जाती हैं।

धन आगमन बना रहता है

घर में धन आगमन की निरंतरता बनी रहती है। लेकिन वास्तु-फेंगशुई के नियमों को ध्यान में रखकर ही आप एक्वेरियम का पूरा लाभ उठा सकते हैं। गलत दिशा में रखने से इसका प्रभाव नकारात्मक भी हो सकता है।

सफलता और तरक्की का प्रतीक

कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि वहीं सही दिशा में एक्वेरियम रखने से इसमें घूमती मछलियां
घर की नेगटिव एनर्जी को दूर करती हैं। अपने घर में एक छोटे से एक्वेरियम में मछलियां पालना सौभाग्यवर्धक माना गया है। फेंग शुई में मछली को सफलता व व्यवसाय में बढ़ोत्तरी का प्रतीक भी माना जाता है। आप एक्वेरियम का पूरा लाभ उठा सकते हैं। गलत दिशा में रखने से इसका प्रभाव नकारात्मक भी हो सकता है। मछली को सफलता व व्यवसाय में बढ़ोत्तरी का प्रतीक भी माना जाता है।

फिश एक्वेरियम रखने के नियम

फिश एक्वेरियम को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है। जल की इन दिशाओं में एक्वेरियम रखने से वहां की पॉज़िटिव एनर्जी बढ़ती है।

रसोईघर में नहीं रखना चाहिए

ध्यान रहे कि कभी भी रसोईघर में एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए, रसोईघर में अग्नितत्व होता है और एक्वेरियम जल तत्व का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार आग और पानी एक जगह रखने से आपसी कलह की संभावना बढ़ती है।

मछलियां नौ होनी चाहिए

एक्वेरियम में मछलियों की संख्या कम से कम नौ होनी चाहिए। इनमें से आठ मछली लाल और सुनहरे रंग की और एक काले रंग की मछली जरूर होनी चाहिए। काले रंग की मछली सुरक्षा का प्रतीक है। यह नकारात्मक शक्तियों से घर की रक्षा करती है।

मरी हुई मछली को हटा देना चाहिए

एक्वेरियम में समय-समय पर मछलियां मरती रहती हैं, मरी हुई मछली को तुरंत हटा देना चाहिए और जिस रंग की मछली मरी हो उसी रंग की नयी मछली लाकर एक्वेरियम में जरूर डाल देना चाहिए। जब कोई मछली मरती है तो वह अपने साथ नकारात्मक शक्तियों को लेकर चली जाती है।

पानी बदलते रहना चाहिए

एक्वेरियम के द्वारा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए समय-समय पर इसका पानी बदलते रहना चाहिए|

  • |

Comments

Subscribe

Receive updates and latest news direct from our team. Simply enter your email below :